सिंगरौली: ड्यूटी के दौरान हुई मौत पर कंपनी ने एक साल बाद भी क्लेम का भुगतान नहीं किया, परिजनों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
सासन पावर लिमिटेड के अंतर्गत ए१ फैसिलिटी प्रा.लि. कंपनी के अधीन हाउसकीपर के रूप में कार्य कर रहे शिवप्रताप बैस की 28/11/2023 को ड्यूटी के दौरान मौत हो गयी। एक वर्ष बीत जाने के बावजूद कंपनी द्वारा क्लेम, नौकरी, भत्ता का भुगतान नहीं किया। हारकर मृतक की पत्नी कौशिल्या बैस ने सोमवार को जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी है।