चांडिल प्रखंड टुईडुगंरी स्थित हॉली क्रॉस विद्यालय बेड़ादा के तत्वधान में सोमवार दोपहर को झारखंड एकेडमिक काउंसिल 2026 में उत्कृष्ट मेधावी विद्यार्थियों को मैं हूं झारखंड पुस्तक देकर सम्मान एवं उत्साहवर्धन किया गया।विद्यालय के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।