नानपारा: नानपारा में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को मिलेगी गति, 22 फरवरी को बीएलओ मतदान केंद्रों पर लेंगे दावे-आपत्तियां
नानपारा में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान-2026 के तहत 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस मनाया जाएगा। इस दिन सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे और पात्र मतदाताओं से दावे तथा आपत्तियां स्वीकार करेंगे।