अरवल: ठाकुर बिगहा गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर लगा हत्या का आरोप
Arwal, Arwal | Jul 25, 2025 ठाकुर बिगहा गांव की नवविवाहिता प्रियंका कुमारी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई। दहेज को लेकर ससुराल से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया जा रहा है। मायके वालों का कहना है कि शव पर राख इस तरह लपेटी गई थी कि जैसे मौत बिजली के करंट से हुई है, लेकिन गले पर फांसी का निशान था, शुक्रवार शाम 4:00 बजे शव को सदर अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस लाकर पोस्टमार्टम कराया गया।