अरवल: अरवल में जी.एन.एम कॉलेज के लैम्प लाइटिंग, शपथ ग्रहण और कैपिंग समारोह का आयोजन, ज़िला पदाधिकारी ने किया उद्घाटन
Arwal, Arwal | Jul 25, 2025 अरवल में डीएम कुमार गौरव ने जी.एन.एम कॉलेज के लैम्प लाइटिंग, शपथ ग्रहण और कैपिंग समारोह का उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने संबोधित करते हुए छात्राओं को नर्सिंग सेवा के प्रति समर्पण एवं जिम्मेदारी का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जलाया गया दीपक सेवा, करुणा और ज्ञान का परिचायक है, शपथ जीवन रक्षा और पेशे की मर्यादा का संकल्प है।