टीकमगढ़: टीकमगढ़ भाजपा कार्यालय में पहली बार होली मिलन समारोह का आयोजन, जिला अध्यक्ष और विधायक रहे मौजूद
टीकमगढ़ सिविल लाइन रोड स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को पहली बार होली मिलन समारोह हुआ। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने फिल्मी और बुंदेली फाग गीतों पर जमकर डांस किया। इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत और मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री और जतारा विधायक हरिशंकर खटीक मौजूद थे।