टीकमगढ़: प्रजापति मुहल्ले में युवक ने फांसी लगाई, जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम, पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इलाके के प्रजापति मोहल्ले में शनि प्रजापति नाम के युवक ने फांसी लगाकर जीवन लीला को समाप्त कर लिया है। परिजनों ने बताया कि वह कुंडेश्वर में रहते हैं। शनि पुराने मकान में प्रजापति मोहल्ला में रहता था। अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त की है। जिला अस्पताल में पीएम कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी