टीकमगढ़: पातरखेरा गांव में उधारी के पैसे मांगने पर युवक के साथ मारपीट, कोतवाली पुलिस ने कराई एमएलसी
टीकमगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पातरखेरा गांव में रविवार को एक युवक के साथ मारपीट हुई है। घायल का नाम जगभान लोधी निवासी पातरखेरा गांव बताया गया है।युवक ने बताया कि उसको राघवेंद्र नाम के शख्स से उधारी के पैसे चाहिए थे, जब उसने पैसे मांगे तो राघवेंद्र ने मारपीट कर दी।