टीकमगढ़: टीकमगढ़ ऑयल फैक्ट्री में आग लगने का मामला, संचालक के पास न तो फायर सेफ्टी के साधन थे और न ही कमर्शियल बिल्डिंग की अनुमति
टीकमगढ़ में मठोले साहू ट्रेडिंग कंपनी की ऑयल मिल में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई थी। अधिकारियों का कहना है कि मैथली साहू ट्रेडिंग कंपनी किस बिल्डिंग में संचालित थी उसे बिल्डिंग की नगर पालिका से कमर्शियल भवन की अनुमति नहीं थी। फायर सेफ्टी के नाम पर भी ऑयल फैक्ट्री में कुछ भी साधन नहीं थे।