कटघोरा: दीपका में CCTV कंट्रोल रूम में लगी भीषण आग, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज जलने की आशंका
Katghora, Korba | Sep 11, 2026 कोरबा के दीपका में एसईसीएल कॉलोनी क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां CCTV कैमरों की निगरानी के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम के केबिन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि आग के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।