आबू रोड: आबूरोंड बस स्टेशन से दिनदहाड़े रोडवेज बस में बड़ी वारदात, महिला के पर्स से ₹3 लाख चोरी, बदमाश फरार
आबूरोड से एक बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है, जहां बस स्टेशन के नजदीक दिनदहाड़े रोडवेज बस में सफर कर रही एक महिला के पर्स से लाखों रुपए की नकदी चोरी हो गई।इस घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार,पीड़ित महिला अपने परिवार के साथ गुजरात के ऊंझा से पाली के लिए बस में यात्रा कर रही थी।