ढीमरखेड़ा: शाहडार जंगल में तेंदूपत्ता चोरी का खेल, वन विभाग चुप
17 जिलों में सबसे बड़े शाहडार जंगल में इन दिनों तेंदूपत्ता की अवैध तुड़ाई जोरों पर है। जंगल से चोरी-छिपे तेंदूपत्ता निकालकर लोग साइकिल और मोटरसाइकिल से ले जा रहे हैं, लेकिन वन विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा। वन विभाग पर मिलीभगत के आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से तेंदूपत्ता चोरी का कारोबार फल-फूल रहा है।