फर्रुखाबाद: लालसराय टंकी के पास रुपयों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
शहर कोतवाली क्षेत्र में लाल सराय टंकी के पास रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।विवाद इतना बढ़ गया।कि दोनों पक्षों में जमकर भी सड़क पर मारपीट हुई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जानकारी के अनुसार एक पक्ष लालसराय टंकी का और दूसरा पक्ष थाना मऊदरवाजा क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।