होशंगाबाद नगर: जगदीश मंदिर के महंत ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में 3 दिसंबर को सातरास्ते पर एकत्र होने की अपील की
नर्मदापुरम के जगदीशपुरा स्थित प्राचीन जगदीश मंदिर के धर्माचार्य महंत पंडित नारायणदास ने सोमवार को सुबह 11 बजे नर्मदापुरम के सनातनी हिंदुओं से अपील की है की बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में 3 दिसंबर के दिन सातरास्ते पर समस्त हिन्दू संगठन एकत्रित हो एवं हिंदुओ पर हो रहे अत्याचार का विरोध प्रदर्शन कर एकता का परिचय दें।