होशंगाबाद नगर: रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव को लेकर शहर में तैयारी जारी, मीनाक्षी चौराहे के सिग्नल होंगे शिफ्ट: CMO
7 दिसंबर को नर्मदापुरम में रीजनल इंडस्ट्री कांक्लेव आयोजित किया जाएगा जिसके लिए शहर में प्रशासन के द्वारा तैयारी की जा रही है। ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मीनाक्षी चौराहे के सिग्नल को शिफ्ट किया जाएगा। रविवार को 2 बजे नगरपालिका सीएमओ से मिली जानकारी के मुताबिक मीनाक्षी चौराहे के ट्रैफिक सिग्नल का स्थान बदलकर चालू किया जाएगा।