होशंगाबाद नगर: डोंगरवाड़ा में भगवान जगन्नाथ की प्राण प्रतिष्ठा पर महाआरती, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
डोंगरवाड़ा में भगवान जगन्नाथ की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रविवार सोमवार के की दरमियानी रात महाआरती का आयोजन किया गया जिसमे हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सोमवार को 7 बजे समिति के सदस्यों की जानकारी के मुताबिक डोंगरवाड़ा में भगवान जगन्नाथ का भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है जिसमें भगवान जगन्नाथ की प्राण विधिवत प्राण प्रतिष्ठा कर महाआरती की गई।