सातरास्ते स्थित पुरानी तहसील की बिल्डिंग में पुरातत्व विभाग के संग्रहालय को शिफ्ट किया जाएगा। जिसके लिए पुरातत्व विभाग द्वारा तहसील की बिल्डिंग का रिनोवेशन का कार्य किया जा रहा है रविवार को करीब 1 बजे पुरातत्व विभाग के द्वारा बिल्डिंग में पुताई सहित अन्य कार्य शुरू कर दिए गए हैं वहीं बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन दे दिया गया है।