बड़गांव: जिले में बीमार हाथी रामू का विशेषज्ञों की देखरेख में उचित उपचार, टेंट लगाकर छांव की व्यवस्था की गई
उदयपुर, 24 अप्रेल। आवरी माता मन्दिर परिसर, सेन्ट्रल एरिया, रेतीस्टेण्ड़, उदयपुर में बीमार हाथी रामू के इलाज एवं प्रबंधन के लिए वन विभाग द्वारा समुचित व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उप वन सरंक्षक वन्यजीव उदयपुर सुनिल कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य वन सरंक्षक श्री एस. आर. यादव के निर्देशन में हाथी के उपचार के लिए उचित प्रबंधन किए गए हैं।