बड़गांव: सालुम्बेर में न्यायपालिका की जवाबदेही हेतु अधिवक्ता परिषद ने सौंपा ज्ञापन
उदयपुर, 24 अप्रैल 2025 — अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा विजयवाड़ा में पारित प्रस्तावों के समर्थन में आज उदयपुर इकाई ने जिला कलेक्टर के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति व मुख्य न्यायाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा। परिषद के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता के साथ-साथ जवाबदेही भी जरूरी है।