गुमला: जशपुर रोड पर बसंत गैरेज के पास आपस में टकराने से दो कार हुईं क्षतिग्रस्त
Gumla, Gumla | Jul 8, 2025 शहर के जशपुर रोड स्थित बसंत गैरेज के पास मंगलवार की रात दो कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। घटना में दोनों कार छतिग्रस्त हो गया। वही एक कार का पहिया टूटकर अलग हो गया। घटना में दोनों कार में सवार लोगों को चोट नहीं लगी। जानकारी के मुताबिक एक कार में सवार परिवार के लोग गुमला के शास्त्री नगर की ओर मुड़ रहे थे तभी करौंदी की ओर से आ रहे कार ने उसे टक्कर मार दिया।