गुमला: सालिया टोली गांव के पास बाइक सवार ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, तीन घायल
Gumla, Gumla | Jul 8, 2025 पालकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत सालिया टोली गांव के समीप एंबुलेंस को पीछे से टक्कर मार जाने के बाद बाइक में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मुनेश्वर खड़िया रोहित खड़िया व प्रभु खड़िया शामिल है। घायलों ने जिस एम्बुलेंस को टक्कर मारी उसी एंबुलेंस में घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। बघिमा बाजार में तीनों ने शराब का सेवन कर लिया था।