गुमला: मुंबई में पत्नी ने गैंग भेजकर पति की हत्या की कोशिश कराई, गुमला में पति ने आत्महत्या का प्रयास किया
Gumla, Gumla | Jul 8, 2025 रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत केमटे केराटोली निवासी 25 वर्षीय युवक ने मंगलवार की सुबह 11 बजे घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन तत्काल फंदे से नीचे उतारकर उसे सदर अस्पताल लेकर आए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक ने 7 वर्ष पूर्व सिमडेगा की एक युवती को अपने पास रखा था। एक बेटी हुई जिसके बाद युवती दूसरे मर्द के साथ मुंबई भाग गई।