कोरबा: कोरबा के रानी रोड में 50 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर दी जान, बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रही थीं
Korba, Korba | Nov 11, 2026 कोरबा शहर के पुरानी बस्ती स्थित रानी रोड क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 50 वर्षीय महिला का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। मृतका की पहचान गीता तंवर उर्फ गीता बाई के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की। जानकारी के मुताबिक, महिला ने घर के सामने वाले कमरे में साड़ी से फंदा लगा लिया था।