डुमरांव: गायब होने के आरोपों पर डुमरांव विधायक ने पूर्व विधायक पर कसा तंज, 300 करोड़ की विकास योजनाओं को बताया उपलब्धि
Dumraon, Buxar | Oct 20, 2026 डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह ने पूर्व विधायक डॉ. अजित कुमार सिंह पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा। मंगलवार सुबह 11 बजे पूजा पंडालों में पहुंचकर आशीर्वाद लेने के दौरान पुराना भोजपुर में उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले उनके बारे में अफवाह फैलाई गई थी कि वो हेलीकॉप्टर से आए है और फिर चले जायेंगे।