लालगंज: गंगहरा कलां में चल रहे रामलीला के 16वें दिन भगवान राम के स्वरूप ने बुराई रूपी रावण का किया वध, रावण के पुतले का हुआ दहन
असत्य पर सत्य की जीत का त्योहार दशहरा मंगलवार को श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। भगवान राम के स्वरूप ने बुराई रूपी रावण का वध किया। रावण का पुतला मंगलवार देर शाम करीब 6:00बजे दहन किया गया। इस दौरान रावण के पुतले में आग लगते ही जय श्री राम के जय घोष से पूरा इलाका गूंज उठा। लालगंज के प्रा0वि0गंगहरा कलां के प्रांगण में चल रहे रामलीला में रावण दहन का मंचन किया गया।