सदर: प्रयागराज वकील हत्याकांड: हत्या का 59 सेकंड का वीडियो आया सामने, मारपीट के दौरान पेट में लगी थी गोली
Sadar, Allahabad | Oct 19, 2026
प्रयागराज में वकील सतीश चंद्र श्रीवास्तव की हत्या के वक्त का 59 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। इसमें सतीश और मुख्य आरोपी देवेंद्र नाथ मिश्रा के बीच मारपीट होती दिख रही है। इसी दौरान रिवाल्वर से फायर होता है और गोली सीधे वकील सतीश के पेट में लगती है। वीडियो में 9-10 लोग चेहरे ढककर कमरे में घुसते और पुलिसकर्मी भी खड़े नजर आ रहे हैं।