महरौनी: टीकरा तिवारी निवासी महिला ने दो मासूमों सहित कुएं में कूदकर की आत्महत्या, 3 की मौत, पारिवारिक कलह की चर्चाएं
थाना बानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टीकरा तिवारी निवासी एक महिला ने पारिवारिक कलह एवं प्रेम प्रसंग के विवाद को लेकर सोमवार रात्रि के समय अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी।मंगलवार तड़के करीबन 4:00 बजे जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कुएं से बाहर निकाला है।वही महिला की मौत के मामले को तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।