पथरिया: जमुनिया में मां ने 3 बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, मां-2 मासूमों की मौत, 5 साल की बेटी ने सुनाई आपबीती
Patharia, Damoh | Oct 20, 2026 पथरिया के जमुनिया गांव में मंगलवार सुबह 28 वर्षीय मंजू तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। ग्रामीणों ने चारों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां मंजू, चार वर्षीय अन्नू और तीन वर्षीय अनुज की मौत हो गई। पांच वर्षीय आरुषि की जान बच गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।