जरेरा में ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ कार्यक्रम का शुभारंभ
15 नवंबर तक जिले के सभी पंजीकृत किसानों को वितरित की जाएंगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की पॉलिसियां
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ 2026 में पंजीकृत किसानों को बीमा पॉलिसी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 17 अक्टूबर 2026 को ग्राम जरेरा में ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तहसील एवं जिला बालाघाट के अंतर्गत ग्राम जरेरा स्थित सेवा सहकारी समिति परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पंजीकृत किसानों को फसल बीमा पॉलिसियों का वितरण किया गया।
उप संचालक कृषि श्री फूलसिंह मालवीय ने बताया कि जिले में पॉलिसी वितरण का यह अभियान 17 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 15 नवंबर 2026 तक निरंतर संचालित किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ 2026 के लिए पंजीकृत सभी किसानों को उनकी बीमा पॉलिसियां वितरित की जाएंगी। इस पहल का उद्देश्य किसानों तक उनकी फसल बीमा पॉलिसी पहुं