उपचार के दौरान मादा बाघ शावक की मौत
मोहगांव परियोजना क्षेत्र से किया गया था रेस्क्यू, एनटीसीए की एसओपी के तहत पोस्टमार्टम के बाद शवदाह
कान्हा टाइगर रिजर्व के मुक्की परिक्षेत्र स्थित वन्यजीव उपचार केंद्र में उपचाराधीन एक मादा बाघ शावक की 18 अक्टूबर को मृत्यु हो गई। इस शावक को 8 अक्टूबर को वन विकास निगम के मोहगांव परियोजना क्षेत्र के ग्राम अरौली से रेस्क्यू किया गया था। आबादी के बीच पहुंचने के दौरान शावक से जुड़ी एक घटना में महिला घायल हो गई थी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने शावक को रेस्क्यू कर उपचार के लिए वन्यजीव उपचार केंद्र में भर्ती कराया था।
कान्हा टाइगर रिजर्व के अधिकारियों के अनुसार मादा बाघ शावक अकेली और कमजोर शारीरिक अवस्था में मिली थी। उसकी जान बचाने तथा स्वास्थ्य में सुधार लाने के उद्देश्य से वन्यजीव चिकित्सा विशेषज्ञों की निगरानी में उपचार शुरू किया गया था। उपचार के दौरान उसे लगातार चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया, लेकि�
1 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Oct 18, 2026