बहराइच: बीडीओ जरवल का सामान्य प्रक्रिया के तहत हुआ स्थानांतरण, सीडीओ ने सोशल मीडिया पर प्रचारित भ्रामक खबर की दी जानकारी
रविवार को मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से इस प्रकार की भ्रामक खबरें प्रसारित की जा रही हैं कि सोशल मीडिया पत्रकार के विरुद्ध खंड विकास अधिकारी जरवल द्वारा एफआईआर दर्ज कराए जाने पर उनका स्थानांतरण हुआ है। उन्होंने बताया कि यह खबर पूरी तरह से भ्रामक एवं तथ्यों से विपरीत हैं।