बहराइच: बहराइच जिले में यातायात पुलिस ने की कार्रवाई, 27 वाहन चालकों के खिलाफ स्पीड राडार यंत्र से की गई कार्रवाई
बहराइच में यातायात पुलिस ने रविवार को ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।बहराइच-लखनऊ मुख्य मार्ग पर यातायात पुलिस ने स्पीड रडार यंत्र के माध्यम से 27 वाहन चालकों के विरुद्ध एमबी एक्ट के तहत कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक यातायात ने बताया कि ओवर स्पीड वाहन चलाना सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है, और ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही।