बहराइच: शिवपुरी सेमरिया में कुत्तों के झुंड ने मासूम पर किया हमला, गंभीर हालत में बहराइच से लखनऊ किया गया रेफर
जनपद में जंगली जानवरों के हमले के बाद अब आवारा कुत्तों का आतंक जारी है। घर के बाहर खेल रहे मासूम पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। जिससे मासूम की हालत गंभीर हो गई। जिसे बहराइच मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के शिवपुरी सेमरिया में दिलशाद घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक 7 से 8 कुत्तों के झुंड ने हमला कर के घायल कर दिया।