बहराइच: तकिया में कोल्ड ड्रिंक का धन न देने पर युवक पर बरसाई लाठियां, हुई मौत, मुकदमा दर्ज
बहराइच के थाना रुपईडीहा क्षेत्र के ग्राम तकिया दा0 सुरइया में दोपहर को एक परचून की दुकान पर दो व्यक्तियों के बीच आपसी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि रामसुरेश और उसके पुत्र दीप चंद्र ने रामजीत को लाठी-डण्डों से मारना-पीटना शुरू कर दिया, जिससे रामजीत को गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में रामजीत को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।