बहराइच: जनपद में कावड़ मार्गों पर आवश्यक प्रबंध की समीक्षा के दौरान निरीक्षण आख्या न देने वाले अधिकारियों का वेतन बाधित
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिसमें श्रावण मास के दृष्टिगत घाटों, मंदिरों, कावड़ मार्गों पर आवश्यक प्रबंध की समीक्षा के दौरान आख्या न उपलब्ध कराने वाले अधिकारियों का अग्रिम आदेशों तक वेतन बाधित करने के डीएम ने निर्देश दिए हैं। यह जानकारी रविवार शाम को डीआईओ ने दी है।