बहराइच: रायपुर थैलिया में धान की रोपाई करते समय किशोर रोटावेटर की चपेट में आया, पैर काटना पड़ा
बहराइच में पहले नाबालिग किशोर से धान की रोपाई करवाई। इसी बीच ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर की चपेट में आने से किशोर का पैर जख्मी हो गए। जिसे इलाज के लिए शहर के मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने किशोर की हालत गंभीर देख पैर को काट दिया, जिसके बाद लखनऊ रेफर कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के रायपुर थैलिया का है।