प्रतापगढ़ पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 4 ग्राम एमडी के साथ आरोपी आशिक उर्फ काशी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी कमलचंद की टीम ने अस्पताल की ओर से आ रही अपाचे मोटरसाइकिल रोकी। पुलिस देखकर घबराए आरोपी की तलाशी में पेंट की जेब से मेफेड्रोन बरामद हुआ। पुलिस ने एमडी व बाइक जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया।