Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews

🏛️ जनता की आवाज़, प्रशासन का भरोसा। आज जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) ने "सबका सम्मान – जीवन आसान" पहल के तहत आयोजित जनता दरबार में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं संबंधित अधिकारियों को सभी परिवादों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ✨ संवेदनशील प्रशासन • त्वरित समाधान • सुशासन की ओर सशक्त कदम #JanataDarbar #Aurangabad #DistrictAdministrationAurangabad #AbhilashaSharma #SaatNishchay3 #GoodGovernance #जनता_दरबार #सुशासन #औरंगाबाद Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

36 views | Aurangabad, Bihar | Jul 20, 2026

MORE NEWS

🚨 सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) आपूर्ति में लापरवाही अब नहीं होगी बर्दाश्त!

जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार लंबित सीएमआर (Custom Milled Rice) आपूर्ति की समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी समितियाँ एवं राइस मिलर 25 जुलाई 2026 तक निर्धारित दैनिक लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत सीएमआर की आपूर्ति सुनिश्चित करें।

⚠️ निर्धारित समय-सीमा के बाद भी लक्ष्य पूरा नहीं करने वाली समितियों पर बिहार सहकारी समिति अधिनियम एवं प्रचलित नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

🔹 सरकारी धान, सीएमआर अथवा अन्य संसाधनों के दुरुपयोग, गबन या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई एवं आवश्यक होने पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई जाएगी।

📌 जिला प्रशासन सभी समितियों एवं मिलरों से अपील करता है कि समय-सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा कर विभागीय निर्देशों का अक्षरशः पालन करें।
#Aurangabad #DistrictAdministration #CMR #PaddyProcurement #GoodGovernance #Bihar
Co-operative Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

🚨 सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) आपूर्ति में लापरवाही अब नहीं होगी बर्दाश्त! जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार लंबित सीएमआर (Custom Milled Rice) आपूर्ति की समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी समितियाँ एवं राइस मिलर 25 जुलाई 2026 तक निर्धारित दैनिक लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत सीएमआर की आपूर्ति सुनिश्चित करें। ⚠️ निर्धारित समय-सीमा के बाद भी लक्ष्य पूरा नहीं करने वाली समितियों पर बिहार सहकारी समिति अधिनियम एवं प्रचलित नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। 🔹 सरकारी धान, सीएमआर अथवा अन्य संसाधनों के दुरुपयोग, गबन या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई एवं आवश्यक होने पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई जाएगी। 📌 जिला प्रशासन सभी समितियों एवं मिलरों से अपील करता है कि समय-सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा कर विभागीय निर्देशों का अक्षरशः पालन करें। #Aurangabad #DistrictAdministration #CMR #PaddyProcurement #GoodGovernance #Bihar Co-operative Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Jul 20, 2026

☀️ हर घर सौर ऊर्जा, हर परिवार को बिजली में बचत! 🌱⚡

प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा आज मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा सहित संबंधित विभागीय पदाधिकारी शामिल हुए।

📊 औरंगाबाद जिले की वर्तमान प्रगति 🔹 1,016 आवेदन प्राप्त
🔹 183 सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित
🔹 160 लाभुकों को सब्सिडी का लाभ
🔹 354 बैंक ऋण आवेदन प्राप्त
🔹 52 ऋण आवेदन लंबित
🔹 208 आवेदन अस्वीकृत

🎯 जिले में 6,578 प्रतिष्ठानों पर सोलर रूफटॉप स्थापना का लक्ष्य निर्धारित है। इस लक्ष्य की समयबद्ध प्राप्ति के लिए प्रतिदिन लगभग 49 इंस्टॉलेशन किए जाने की आवश्यकता है। कार्य एजेंसियों द्वारा आवश्यक मानवबल की तैनाती कर कार्य में तेजी लाई जा रही है।

📌 समीक्षा के उपरांत जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने संबंधित विभागों, विद्युत वितरण कंपनियों, बैंक प्रतिनिधियों एवं कार्य एजेंसियों को निर्देश दिया कि बैंक ऋण आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, अनावश्यक अस्वीकृतियों में कमी लाई जाए, लाभुकों को समय पर स्वीकृति एवं सब्सिडी उपलब्ध कराई जाए तथा सोलर रूफटॉप स्थापना कार्य में और तेजी लाई जाए।

🌞 प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना केवल बिजली बिल में बचत का माध्यम नहीं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला प्रशासन औरंगाबाद इस योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक समयबद्ध रूप से पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
#PMSuryaGhar #MuftBijliYojana #SolarEnergy #RenewableEnergy #Aurangabad #DistrictAdministrationAurangabad #AbhilashaSharma #Bihar #HarGharSolar #ViksitBihar #GreenEnergy #CleanEnergy #जनहित_में_जारी
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Ministry of New and Renewable Energy (MNRE), Government of India

☀️ हर घर सौर ऊर्जा, हर परिवार को बिजली में बचत! 🌱⚡ प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा आज मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा सहित संबंधित विभागीय पदाधिकारी शामिल हुए। 📊 औरंगाबाद जिले की वर्तमान प्रगति 🔹 1,016 आवेदन प्राप्त 🔹 183 सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित 🔹 160 लाभुकों को सब्सिडी का लाभ 🔹 354 बैंक ऋण आवेदन प्राप्त 🔹 52 ऋण आवेदन लंबित 🔹 208 आवेदन अस्वीकृत 🎯 जिले में 6,578 प्रतिष्ठानों पर सोलर रूफटॉप स्थापना का लक्ष्य निर्धारित है। इस लक्ष्य की समयबद्ध प्राप्ति के लिए प्रतिदिन लगभग 49 इंस्टॉलेशन किए जाने की आवश्यकता है। कार्य एजेंसियों द्वारा आवश्यक मानवबल की तैनाती कर कार्य में तेजी लाई जा रही है। 📌 समीक्षा के उपरांत जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने संबंधित विभागों, विद्युत वितरण कंपनियों, बैंक प्रतिनिधियों एवं कार्य एजेंसियों को निर्देश दिया कि बैंक ऋण आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, अनावश्यक अस्वीकृतियों में कमी लाई जाए, लाभुकों को समय पर स्वीकृति एवं सब्सिडी उपलब्ध कराई जाए तथा सोलर रूफटॉप स्थापना कार्य में और तेजी लाई जाए। 🌞 प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना केवल बिजली बिल में बचत का माध्यम नहीं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला प्रशासन औरंगाबाद इस योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक समयबद्ध रूप से पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। #PMSuryaGhar #MuftBijliYojana #SolarEnergy #RenewableEnergy #Aurangabad #DistrictAdministrationAurangabad #AbhilashaSharma #Bihar #HarGharSolar #ViksitBihar #GreenEnergy #CleanEnergy #जनहित_में_जारी Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Ministry of New and Renewable Energy (MNRE), Government of India

Aurangabad, Bihar | Jul 20, 2026

🏛️ उद्योगों और व्यवसायों के लिए सुगम, पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाओं की दिशा में औरंगाबाद जिला प्रशासन का महत्वपूर्ण कदम

जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार आज उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (Ease of Doing Business-EoDB) से संबंधित विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में भारत सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) के अंतर्गत संचालित डिस्ट्रिक्ट बिजनेस रिफॉर्म्स एक्शन प्लान (DBRAP), सिंगल विंडो सिस्टम (SWS) तथा स्टेट बिजनेस रिफॉर्म्स एक्शन प्लान (SBRAP) के तहत निर्धारित सुधारों की विस्तृत समीक्षा की गई। इन सुधारों का उद्देश्य उद्योगों, उद्यमियों एवं निवेशकों को पारदर्शी, सरल, समयबद्ध और ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि व्यवसाय शुरू करने एवं संचालित करने की प्रक्रिया अधिक सुगम बन सके।

उप विकास आयुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभाग के लिए नामित नोडल पदाधिकारी का विवरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर उपलब्ध कराएं। साथ ही प्रत्येक सेवा की वर्तमान स्थिति (As-Is Status) का बिंदुवार आकलन करते हुए आवश्यक सुधारों की कार्ययोजना तैयार करें। सभी विभागों को प्रत्येक सेवा के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार कर सक्षम प्राधिकारी से अनुमोदित कराने तथा विभागीय वेबसाइट एवं सिंगल विंडो सिस्टम (SWS) पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि सभी विभाग अपनी सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से पूर्णतः ऑनलाइन संचालित करें, निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित करें तथा निरीक्षण संबंधी प्रतिवेदन समय पर अपलोड करें।
 लाभार्थियों एवं व्यवसायियों का अद्यतन डाटा संधारित करने पर भी विशेष बल दिया गया, क्योंकि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मूल्यांकन में उपयोगकर्ताओं की प्रतिक्रिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

समीक्षा के दौरान नगर विकास एवं आवास, राजस्व एवं भूमि सुधार, परिवहन, स्वास्थ्य, श्रम संसाधन, उद्योग, निबंधन, पुलिस, अग्निशमन, ऊर्जा, शिक्षा, कृषि, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित अन्य विभागों को उनके विभागवार दायित्वों की जानकारी देते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में 22 जुलाई तक नोडल पदाधिकारी का विवरण, सेवाओं की वर्तमान स्थिति एवं उपयोगकर्ताओं की सूची उपलब्ध कराने तथा 10 अगस्त तक आवश्यक सुधारों एवं ऑनलाइन सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता (आपदा) श्री उपेंद्र पंडित, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री इफ्तेखार अहमद, जिला परिवहन पदाधिकारी सुश्री सुनंदा कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती श्वेता प्रियदर्शी, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री दयाशंकर, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

#Aurangabad #EaseOfDoingBusiness #EoDB #SingleWindowSystem #GoodGovernance #DistrictAdministrationAurangabad #Bihar
Industries Department, Bihar Transport Department, Government of Bihar CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

🏛️ उद्योगों और व्यवसायों के लिए सुगम, पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाओं की दिशा में औरंगाबाद जिला प्रशासन का महत्वपूर्ण कदम जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार आज उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (Ease of Doing Business-EoDB) से संबंधित विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में भारत सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) के अंतर्गत संचालित डिस्ट्रिक्ट बिजनेस रिफॉर्म्स एक्शन प्लान (DBRAP), सिंगल विंडो सिस्टम (SWS) तथा स्टेट बिजनेस रिफॉर्म्स एक्शन प्लान (SBRAP) के तहत निर्धारित सुधारों की विस्तृत समीक्षा की गई। इन सुधारों का उद्देश्य उद्योगों, उद्यमियों एवं निवेशकों को पारदर्शी, सरल, समयबद्ध और ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि व्यवसाय शुरू करने एवं संचालित करने की प्रक्रिया अधिक सुगम बन सके। उप विकास आयुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभाग के लिए नामित नोडल पदाधिकारी का विवरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर उपलब्ध कराएं। साथ ही प्रत्येक सेवा की वर्तमान स्थिति (As-Is Status) का बिंदुवार आकलन करते हुए आवश्यक सुधारों की कार्ययोजना तैयार करें। सभी विभागों को प्रत्येक सेवा के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार कर सक्षम प्राधिकारी से अनुमोदित कराने तथा विभागीय वेबसाइट एवं सिंगल विंडो सिस्टम (SWS) पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि सभी विभाग अपनी सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से पूर्णतः ऑनलाइन संचालित करें, निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित करें तथा निरीक्षण संबंधी प्रतिवेदन समय पर अपलोड करें। लाभार्थियों एवं व्यवसायियों का अद्यतन डाटा संधारित करने पर भी विशेष बल दिया गया, क्योंकि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मूल्यांकन में उपयोगकर्ताओं की प्रतिक्रिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। समीक्षा के दौरान नगर विकास एवं आवास, राजस्व एवं भूमि सुधार, परिवहन, स्वास्थ्य, श्रम संसाधन, उद्योग, निबंधन, पुलिस, अग्निशमन, ऊर्जा, शिक्षा, कृषि, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित अन्य विभागों को उनके विभागवार दायित्वों की जानकारी देते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में 22 जुलाई तक नोडल पदाधिकारी का विवरण, सेवाओं की वर्तमान स्थिति एवं उपयोगकर्ताओं की सूची उपलब्ध कराने तथा 10 अगस्त तक आवश्यक सुधारों एवं ऑनलाइन सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता (आपदा) श्री उपेंद्र पंडित, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री इफ्तेखार अहमद, जिला परिवहन पदाधिकारी सुश्री सुनंदा कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती श्वेता प्रियदर्शी, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री दयाशंकर, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। #Aurangabad #EaseOfDoingBusiness #EoDB #SingleWindowSystem #GoodGovernance #DistrictAdministrationAurangabad #Bihar Industries Department, Bihar Transport Department, Government of Bihar CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Aurangabad, Bihar | Jul 20, 2026

*प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों में न्यूट्रिशन किट का वितरण*

जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी मरीजों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से औरंगाबाद जिले के सभी प्रखंडों में न्यूट्रिशन किट का वितरण किया गया। अभियान के तहत प्रत्येक प्रखंड में *20-20 न्यूट्रिशन किट* का वितरण टीबी मरीजों के बीच किया गया।

इस अवसर पर बताया गया कि टीबी के उपचार के साथ-साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार रोगियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी उद्देश्य से वितरित न्यूट्रिशन किट में *प्रोटीन युक्त सोया चंक्स, मूंगफली, आटा एवं खाद्य तेल (एडिबल ऑयल)* उपलब्ध कराया गया है, ताकि मरीजों को उपचार अवधि के दौरान आवश्यक पोषण मिल सके।

जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य भारत को टीबी मुक्त बनाने के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करना है। इसके लिए मरीजों की समय पर पहचान, नियमित उपचार, पोषण सहायता एवं जनभागीदारी पर विशेष बल दिया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति में लगातार दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार, वजन कम होना या रात में अत्यधिक पसीना आने जैसे लक्षण दिखाई दें, तो वे निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर निःशुल्क टीबी जांच कराएं। समय पर जांच एवं उपचार से टीबी का पूर्णतः इलाज संभव है।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा अधिक से अधिक टीबी मरीजों तक पोषण सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
#tbmuktbharatabhiyan #nikshaymitra #NutritionKit #poshankit #GoodGovernance

*प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों में न्यूट्रिशन किट का वितरण* जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी मरीजों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से औरंगाबाद जिले के सभी प्रखंडों में न्यूट्रिशन किट का वितरण किया गया। अभियान के तहत प्रत्येक प्रखंड में *20-20 न्यूट्रिशन किट* का वितरण टीबी मरीजों के बीच किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि टीबी के उपचार के साथ-साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार रोगियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी उद्देश्य से वितरित न्यूट्रिशन किट में *प्रोटीन युक्त सोया चंक्स, मूंगफली, आटा एवं खाद्य तेल (एडिबल ऑयल)* उपलब्ध कराया गया है, ताकि मरीजों को उपचार अवधि के दौरान आवश्यक पोषण मिल सके। जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य भारत को टीबी मुक्त बनाने के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करना है। इसके लिए मरीजों की समय पर पहचान, नियमित उपचार, पोषण सहायता एवं जनभागीदारी पर विशेष बल दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति में लगातार दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार, वजन कम होना या रात में अत्यधिक पसीना आने जैसे लक्षण दिखाई दें, तो वे निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर निःशुल्क टीबी जांच कराएं। समय पर जांच एवं उपचार से टीबी का पूर्णतः इलाज संभव है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा अधिक से अधिक टीबी मरीजों तक पोषण सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। #tbmuktbharatabhiyan #nikshaymitra #NutritionKit #poshankit #GoodGovernance

Aurangabad, Bihar | Jul 20, 2026

🏛️ जनता की आवाज़, प्रशासन का भरोसा। आज जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) ने "सबका सम्मान – जीवन आसान" पहल के तहत आयोजित जनता दरबार में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं संबंधित अधिकारियों को सभी परिवादों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ✨ संवेदनशील प्रशासन • त्वरित समाधान • सुशासन की ओर सशक्त कदम #JanataDarbar #Aurangabad #DistrictAdministrationAurangabad #AbhilashaSharma #SaatNishchay3 #GoodGovernance #जनता_दरबार #सुशासन #औरंगाबाद Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar - Aurangabad News