☀️ हर घर सौर ऊर्जा, हर परिवार को बिजली में बचत! 🌱⚡
प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा आज मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा सहित संबंधित विभागीय पदाधिकारी शामिल हुए।
📊 औरंगाबाद जिले की वर्तमान प्रगति 🔹 1,016 आवेदन प्राप्त
🔹 183 सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित
🔹 160 लाभुकों को सब्सिडी का लाभ
🔹 354 बैंक ऋण आवेदन प्राप्त
🔹 52 ऋण आवेदन लंबित
🔹 208 आवेदन अस्वीकृत
🎯 जिले में 6,578 प्रतिष्ठानों पर सोलर रूफटॉप स्थापना का लक्ष्य निर्धारित है। इस लक्ष्य की समयबद्ध प्राप्ति के लिए प्रतिदिन लगभग 49 इंस्टॉलेशन किए जाने की आवश्यकता है। कार्य एजेंसियों द्वारा आवश्यक मानवबल की तैनाती कर कार्य में तेजी लाई जा रही है।
📌 समीक्षा के उपरांत जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने संबंधित विभागों, विद्युत वितरण कंपनियों, बैंक प्रतिनिधियों एवं कार्य एजेंसियों को निर्देश दिया कि बैंक ऋण आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, अनावश्यक अस्वीकृतियों में कमी लाई जाए, लाभुकों को समय पर स्वीकृति एवं सब्सिडी उपलब्ध कराई जाए तथा सोलर रूफटॉप स्थापना कार्य में और तेजी लाई जाए।
🌞 प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना केवल बिजली बिल में बचत का माध्यम नहीं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला प्रशासन औरंगाबाद इस योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक समयबद्ध रूप से पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
#PMSuryaGhar #MuftBijliYojana #SolarEnergy #RenewableEnergy #Aurangabad #DistrictAdministrationAurangabad #AbhilashaSharma #Bihar #HarGharSolar #ViksitBihar #GreenEnergy #CleanEnergy #जनहित_में_जारी
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Ministry of New and Renewable Energy (MNRE), Government of India
28 views | Aurangabad, Bihar | Jul 20, 2026