कोंडागांव: उड़ीसा से कोंडागांव आ रहे बाइक सवार युवक चिपावंड में सड़क में गिरे पेड़ से टकराये, निजी वाहन से पहुंचाये गए जिला अस्पताल
कोंडागांव जिले के ग्राम संबलपुर खासपारा निवासी नायतु पोयाम उम्र 25 वर्ष एवं उनके चचेरे भाई पिंटू पोयाम को जख्मी हालत में निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया है। रविवार को मिली जानकारी अनुसार दोनों युवक ट्रैक्टर पार्ट्स लेने उड़ीसा गए हुए थे वहीं देर शाम कोंडागांव वापस आते वक्त चिपावंड में तेज बारिश के दौरान सड़क के बीचों बीच गिरे पेड़ से टकरा गए।