कोंडागांव: नगर के विभिन्न शिव मंदिरों में सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, भक्तों में दिखा उत्साह
सावन मास के पवित्र अवसर पर आज सोमवार को भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए कोंडागांव नगर के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। सिटी कोतवाली परिसर स्थित शिवालय, नगर पालिका शिव मंदिर, कोपाबेड़ा शिव मंदिर सहित नगर के अन्य मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु शिवजी को जल चढ़ाने पहुंचे।