कोंडागांव: NH-30 सारबेड़ा के पास कार और ट्रक की हुई टक्कर में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ किया अपराध दर्ज
NH-30 सारबेड़ा के पास कार और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार चेरापल्ली निवासी डॉ विष्णु प्रसाद साव और उनकी पत्नी बसंती साव को हल्की चोट आई । दोनो बाल बाल बच गए लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ फरसगांव थाने में ट्रक चालक के खिलाफ अपराध BNS की धारा 281 , 125 के तहत अपराध दर्ज किया गया है ।