कोंडागांव: मड़ागांव के किसानों को KCC लोन दिलाने में मदद के बाद सरगीपाल के व्यक्ति ने की लाखो की ठगी,पीड़ितों ने की थाने में शिकायत
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़ागांव के किसानों ने आज सिटी कोतवाली पहुंचकर उनके साथ हुई ठगी की शिकायत की है। बताया जा रहा है 2020 में मड़ागांव के 6 किसानों ने कोंडागांव के पंजाब नेशनल बैंक से केसीसी के माध्यम से लोन निकाला था। वही लोन निकालने में मदद के बाद सरगीपाल के झरेंद्र ध्रुव नामक व्यक्ति के द्वारा किसानों को झांसा देकर हजारों रुपए ले लिया गया है।