कोईलवर: कोईलवर सिक्स लेन पुल के समीप पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का जोरदार स्वागत किया गया
कोईलवर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के युवा नेता सह बिहार सरकार के नवनिर्वाचित पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। शुक्रवार को दोपहर करीब 12:00 बक्सर–पटना फोरलेन स्थित कोईलवर सिक्स लेन पुल के समीप फूल-माला और अंग वस्त्र से साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। मंत्री दीपक प्रकाश निजी कार्यक्रम में शामिल होने बक्सर जा रहे थे