कटघोरा: दीपका में 11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, कमरे में जलकर गई जान, आग का कारण अब भी रहस्य!
Katghora, Korba | Sep 12, 2026 कोरबा के दीपका बस्ती से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है… जहां 11वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र की कमरे के अंदर जलने से मौत हो गई। घटना के वक्त परिवार के सदस्य घर में ही मौजूद थे, लेकिन कमरा अंदर से बंद होने के कारण समय पर मदद नहीं पहुंच सकी।मृतक की पहचान 17 वर्षीय दिलीप कंवर के रूप में हुई है, जो आत्मानंद स्कूल दीपका में कक्षा 11वीं का छात्र था।