मधुबनी जिले के बाबूबरही प्रखंड अंतर्गत बासहा पंचायत के जटही गांव में विकास योजनाओं को लेकर सहयोग पोर्टल पर प्राप्त 18 शिकायतों के बाद प्रशासनिक टीम ने स्थलीय जांच की। अपर जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक कुमार और बीपीआरओ रिमझिम गुड़िया की टीम ने छह प्रमुख योजनाओं का निरीक्षण किया। जांच में छठ घाट, सामुदायिक भवन की मरम्मत और डस्टबिन खरीद समेत विभिन्न योजनाओं की गुणवत्ता, उपयोगिता और निर्धारित मानकों के अनुपालन की पड़ताल की गई। शिकायतकर्ता द्वारा पंचायत की योजनाओं में अनियमितता और सरकारी राशि के दुरुपयोग के आरोप लगाए गए हैं, हालांकि इन आरोपों की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। अधिकारियों के अनुसार जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारियों और संबंधित विभाग को भेजी जाएगी।
#MadhubaniNews #Babubarhi #Jatahi #BasahaPanchayat #BiharNews #Madhubani #Bihar #DevelopmentNews #LocalNews #DENNewsMadhubani #BreakingNews
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Babubarhi News ] [ Jatahi News ] [ Basaha Panchayat ] [ Bihar News ] [ Madhubani Local News ] [ Development News ] [ Panchayat News ] [ Bihar Panchayat News ] [ DEN News Bihar ] [ Local News Madhubani ]