आबू रोड: आबूरोड में NEET-2026 पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
आबूरोड मे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर के मुख्य जगदीश चौराहे पर जिला कांग्रेस कमेटी सिरोही के तत्वावधान में NEET-2026 परीक्षा में हुए कथित पेपर लीक एवं परीक्षा निरस्त होने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम जिला कांग्रेस अध्यक्ष लीलाराम गरासिया के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थे