मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने कंपू थाना क्षेत्र स्थित 'STL स्पा सेंटर' पर औचक छापा मारकर देह व्यापार के अवैध नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। दबिश के दौरान पुलिस ने मौके से दो युवकों और दो युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। तलाशी के दौरान परिसर से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। मौके पर मौजूद स्पा सेंटर की मैनेजर रागिनी यादव को भी पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में 2,500 से 3,000 रुपये लेकर यह अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था। कंपू थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया है। चारों युवक-युवतियों सहित महिला मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
#Gwalior #MadhyaPradesh #CrimeNews #GwaliorPolice #PoliceRaid #BreakingNews #MPNews #FatafatNews