मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित व्यस्त चेतकपुरी चौराहे पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती वीडियो कोच बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि चालक और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से समय रहते सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
प्राथमिक जांच में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई है।
#Gwalior #MadhyaPradesh #BreakingNews #BusFire #AccidentAlert #Chetakpuri #GwaliorNews #SafetyFirst #FatafatNews