छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। सिरगिट्टी क्षेत्र में बिना वैध दस्तावेजों के ठहरे 23 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस की विशेष टास्क फोर्स ने धरपकड़ अभियान चलाकर हिरासत में लिया। इस कार्रवाई से पहले पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद सहित कई संदिग्ध ठिकानों पर जाकर पहचान और दस्तावेजों की पुष्टि की थी, जिसके बाद बिलासपुर में यह सघन तलाशी अभियान पूरा किया गया।
पकड़े गए सभी 23 संदिग्धों को कानूनी प्रक्रिया के तहत रायपुर स्थित डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी व्यक्तियों के पृष्ठभूमि की गहन जांच की जा रही है कि वे यहां कब से और किस उद्देश्य से रह रहे थे। औपचारिकताएं और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार इन्हें वापस बांग्लादेश भेजने (डिपोर्टेशन) की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
#ChhattisgarhPolice #BilaspurNews #ActionAgainstIllegalImmigrants #DetentionCenter #BreakingNews #LawAndOrder #BilaspurPolice #FatafatNews